फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The retired military Shot dead

सेवानिवृत्त फौजी की गोली मारकर हत्या

Tue, 26 May 2015 12:11 AM IST
पुवायां
पुवायां Updated Tue, 26 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
The retired military Shot dead
रविवार रात घर जाते समय गांव गुलौली के सेवा से सेवानिवृत्त हवलदार 75 वर्षीय दिलीप सिंह की घर से थोड़ी ही दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक गोली पीठ और एक कनपटी के पास लगने से उनकी मृत्यु हो गई। परिवार के लोगों से किसी से भी रंजिश से इंकार किया है।
विज्ञापन

दिलीप सिंह रविवार को घर से साइकिल लेकर गांव नाहिल आए थे। नाहिल में साइकिल रखने के बाद वह पुवायां पहुंचे। शाम को वापस घर जाते समय उन्होंने रास्ते में रूककर काफी देर तक बच्चों को क्रिकेट खेलते देखा। उसके बाद वह साइकिल से घर चले तो रास्ते में हत्यारों ने उन्हें दो गाली मारकर मौत के घाट उतार दिया। दिलीप सिंह का रिश्तेदार गावं गुलौली का ही रहने वाला बलजीत सिंह दवा लेने के लिए निकला तो रास्ते में दिलीप सिंह का शव पड़ा देख परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

दिलीप सिंह के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव को घर ले गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र बलजीत सिंह और सतनाम सिंह, पत्नी रक्षपाल कौर सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। पुलिस ने बलजीत की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क ली है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि परिवार के लोग किसी से भी रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। मृतक की जेब से तीन सौ रुपए की नगदी आदि भी मिली है। इस कारण लूट के लिए हत्या का मामला नहीं बनता है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुर सैनिक थे दिलीप सिंह
दिलीप सिंह बहादुर सैनिक थे और पाक, चीन से युद्ध में भाग लेकर उन्होंने कभी भी दुश्मनों को पीठ नहीं दखिाई, लेकिन हत्यारों ने उनकी पीठ पर गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक के पुत्र बलजीत सिंह ने बताया कि चीन से युद्ध के दौरान पिता दिलीप सिंह ने बहादुरी का परिचय देते हुए दुश्मन की सेना के दांत खट्टे कर दिए थे। चीनी सैनिकों को मारने और खदेउ़ने के बाद उनके पिता चीनी सैनिकों की दस राइफल भारत उठा लाए थे। लड़ाई के दौरान उनके पिता के हाथ की उंगली कट जाने पर बाद में सेना ने उन्हें सेवा निवृत्ति दे दी। राइफल उठा लाने के परिणाम स्वरूप पिता को डबल पेंशन मिलती थी।

आखिर क्यों की गई दिलीप सिंह की हत्या
दिलीप सिंह के पास पांच एकड़ जमीन है। जमीन उन्होंने अपने दोनों पुत्रों के बीच बराबर बांट दी थी और खुद दूसरों की जमीन ठेके पर लेकर और पेंशन से गुजर बसर करते थे। दोनों पुत्रों से भी उनके संबंध बेहद मधुर थे। गांव के तमाम लोगों ने बताया कि दिलीप सिंह बेहद मिलनसार और खुश मिजाज थे। यही कारण हैं कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। गांव के लोग भी दिलीप सिंह की हत्या से हतप्रभ हैं। उनका कहना है कि दिलीप सिंह की किसी से रंजिश नहीं थी, ऐसे में उनकी हत्या क्यों की गई यह बड़ा सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed