फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The recent death of a married woman suspected, accused of murder

विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, हत्या का आरोप

Sat, 03 Dec 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला निसरजई जलालनगर में बीती देर रात संदिग्ध हाल में जहर निगलने वाली विवाहिता की मौत हो गई। निगोही स्थित मायके से आए उसके पिता ने बेटी की मौत की सूचना पुलिस को दी और मांगी जा रही दहेज न दिए जाने पर बेटी की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया। सूचना पाकर सदर बाजार थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार शाम शव को मायके वालों को सुपुर्द कर दिया गया जबकि ससुराल पक्ष के सभी नामजद आरोपी फरार हैं। दहेज हत्या का केस दर्ज मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। निगोही के निवाड़ीपुर निवासी रोली (25) की तीन साल पहले मोहल्ला निसरजई जलालनगर निवासी मनोज से शादी हुई थी। ससुराल आने के बाद से उस पर कम दहेज लाने का ताना देकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। रोली की शिकायत पर मायके वालों ने उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को कई बार समझाया कि सामर्थ्य के मुताबिक पहले ही दान दहेज दिया जा रहा है और अब अतिरिक्त रकम दे पाने की स्थिति में नहीं है। कई माह पहले ससुरालवालों ने रोली को घर से निकाल दिया था। बाद में करीब सात माह पूर्व निवाड़ीपुर में पंचायत बुलाकर दोनों पक्षों में राजीनामा कराने के बाद रोली फिर मनोज संग ससुराल आई थी। मृतका के पिता रामकिशोर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती रात रोली के ससुरालवालों ने मोबाइल पर सूचना दी कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भरती कराया गया है। सूचना पाकर वह आधी रात के बाद शहर में दामाद के घर पहुंचे तो पता चला रोली मर चुकी है। उसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के पति मनोज, सास रामदई और ससुर सूबेदार के खिलाफ दहेज हत्या का केस पंजीकृत कर लिया गया है। मनोज प्राइवेट कंपनी में काम करता है और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed