{"_id":"799df89b96e1f22f62f2dee990434b16","slug":"the-police-team-tried-to-offer-the-dcm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर डीसीएम चढ़ाने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम पर डीसीएम चढ़ाने की कोशिश
रौसर कोठी।
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन पुलिस की जीप पर रविवार की सुबह पशु तस्करों ने डीसीएम चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो पशु तस्कर चलती गाड़ी से कूद गए और गाड़ी सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। पशु तस्करों ने पशुओं को कबाड़ की बोरियों के नीचे छुपाकर रखा था। इसके साथ तस्करों ने डीसीएम के इंजन और चेचिस का नंबर खुरच दिया था। पुलिस ने मामले में अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ धोखाधड़ी और पशु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
आरसी मिशन इंस्पेक्टर एनडी पाठक को रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि हरदोई की तरफ से एक डीसीएम में प्रतिबंधित पशु वध के लिए ले जाए जा रहे हैं। उन्होंने हरदोई चौराहा के पास टीम के साथ घेराबंदी कर ली। पशु तस्करों ने पुलिस को देखकर उनकी जीप पर डीसीएम चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने डीसीएम का पीछा करना शुरू कर दिया। पशु तस्कर बाड़ी गांव मोड़ के पास चलती डीसीएम से कूद गए। डीसीएम असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम की तलाशी ली। कबाड़ की बोरी के नीचे नौ प्रतिबंधित पशु मिले। तस्करों ने गाड़ी की पहचान छुपाने के लिए उसका चेचिस और इंजन नंबर खुरच दिया था। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया। अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ धोखाधड़ी और पशु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।