फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The old woman in a poor state reneging on rape charges

रेप के आरोप से मुकरने वाली वृद्धा की हालत खराब

Sun, 07 Jun 2015 12:01 AM IST
खुटार।
खुटार। Updated Sun, 07 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
The old woman in a poor state reneging on rape charges
कांट के एक व्यक्ति पर दुराचार का आरोप लगाने और कुछ घंटे बाद ही मुकरने वाली वृद्धा की हालत खराब
विज्ञापन

है। शनिवार को वह चारपाई से भी नहीं उठ सकी। उधर, वृद्धा का दामाद और नाती भी घर से गायब रहे। वृद्धा की
सेवा में उसके दामाद के भाई की पत्नी मौजूद रही, लेकिन दोनों ने मीडिया से किसी प्रकार की बात से इंकार कर
दिया।
 खुटार के एक गांव के एक व्यक्ति का शक था कि गांव का एक युवक उसके छोटे भाई की पत्नी का भगा ले गया है। आरोप है कि इस बात से बौखलाए व्यक्ति ने 60 साल की वृद्धा से दुराचार किया था। पीड़ित ने भी पहले अपने साथ दुराचार की बात कही थी पर बाद में दबाव में वह इससे मुकर गई। पुलिस अधिकारियों से भी उन्होंने कोई घटना होने से साफ इंकार कर दिया। शुक्रवार रात वृद्धा के घर पुलिस तैनात रही। शनिवार को भी पुलिस वृद्धा के घर का चक्कर लगाती रही। उधर वृद्धा का दामाद और नाती शनिवार को घर पर नहीं रहे।

तो हो जाता सच से सामना
खुटार। शुक्रवार को मामला संज्ञान में आने पर एसपी बबलू कुमार ने बंडा के एसओ राजीव मिश्र को मामले की
जानकारी के लिए मौके पर भेजा था, यदि वह समय से वृद्धा के घर पहुंच जाते तो वृद्धा ने जो बयान पहले एसओ
खुटार को दिया था, वह उनके सामने ही होता और मामला दबाने की कोशिश नाकामयाब हो जाती। चर्चा है कि बंडा
एसओ को गलत गांव और रास्ता बता दिया गया, जिससे वह हरीपुर की बजाय हीरपुर गांव जा पहुंचे और वहां से
वापस आकर हरीपुर आए। तब तक सारा मामला मैनेज हो चुका था।
00
मामले को अधिकारियों को बताने वाला निशाने पर
खुटार। बताया जाता है कि बुधवार को हुई घटना की जानकारी बृहस्पतिवार को ही खुटार पुलिस को मिल गई थी,
लेकिन पुलिस चुप्पी साधे रही। शुक्रवार को मीडिया के जरिए मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो खुटार पुलिस में
हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र में अपने संपर्क वाले दलालों की मदद से आखिकर मामले को दबाने में सफलता
प्राप्त कर ली। एक पुलिसकर्मी ने अधिकारियों को सूचना देने वाले मीडियाकर्मी के खिलाफ आरोपियों के समर्थकों
को खूब भड़काया। देर रात वृद्धा और उसके परिवार के लोगों से यह लिखवाने का प्रयास भी किया गया कि उन्हें कुछ
लोगों ने उकसाया था और उनके कहने पर ही उन्होंने रेप का आरोप लगाया था, लेकिन वृद्धा के परिवार वालों ने
पुलिस को यह लिखकर देने से साफ इंकार कर दिया।
00
धमकाने के मामले में भी नहीं कार्रवाई
खुटार। पूरा मामला मैनेज हो जाने के बाद पुलिस ने वृद्धा के बयान लिए और उसका वीडियो भी बनाया। बयान में
वृद्धा ने कांट के आरोपी पर पुत्र के बारे में पूछताछ करने, धमकाने आदि का आरोप लगाया। पुलिस ने इस आरोप में
भी कोई कार्रवाई नहीं की है। एसओ राजेश सिंह ने कहा कि वृद्धा और उसके परिवार के लोग कोई तहरीर देंगे तो
कार्रवाई होगी।

आरोपी को हिरासत में लिया
खुटार। पुलिस के हड़काने पर वृद्धा रेप के आरोप से भले ही मुकर गई हो लेकिन पुलिस ने शनिवार को आरोपी को
कांट से हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि जब आरोपी को हिरासत में लेने की बाबत
पुलिस से पूछा गया तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed