{"_id":"58b2e1f04f1c1bbc56830a9d","slug":"the-lovers-nabbed-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल को पुलिस ने दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र से प्रेमिका को लेकर फरार हुए युवक को पुलिस ने आज यहां पकड़ लिया। पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है। सीतापुर जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की कमलापुर क्षेत्र के ही एक गांव में रिश्तेदारी है। रिश्तेदारी में रहने के दौरान किशोरी का एक युवक से प्रेमप्रसंग चलने लगा। जानकारी होने पर लड़की को उसके घर भेज दिया गया। परिवार के लोगों ने भी लड़की के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। मौका पाकर प्रेमी युवक लड़की को फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया और पुवायां आकर किराए के कमरे में रहने लगा। जानकारी पाकर सीतापुर की पुलिस पुवायां पहुंची और प्रेमी युगल को पकड़ लिया। इस दौरान लड़की ने प्रेमी को छोड़ देने के लिए पुलिस की काफी खुशामद की। किशोरी ने कहा कि वह प्रेमी के साथ खुश है और उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस दोनों को कोर्ट में बयान देने की बात समझाकर अपने साथ ले गई है। पुवायां पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन