फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The law's murder arrested Idrish

साले की हत्या करने वाला इदरीश गिरफ्तार

Tue, 19 May 2015 11:40 PM IST
शाहजहांपुर/ सेहरामऊ दक्षिणी।
शाहजहांपुर/ सेहरामऊ दक्षिणी। Updated Tue, 19 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने गांव पसगवां में एक सप्ताह पहले जुल्फिकार की हत्या करने वाले बहनोई इदरीश को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

गांव पसगवां में रहने वाले इस्माइल खां के बेटे वकार अली खां उर्फ ललुए की शादी नौ अप्रैल को शाहबाद के कठमा गांव में हुई थी। शादी में इस्माइल का दामाद इदरीश पत्नी शानबी के साथ महिलाओं वाली कार में बैठना चाहता था। इस बात पर लोगों ने एतराज किया तो इदरीश नाराज हो गया और अपने घर चला गया। बाद में इस्माइल किसी तरह इदरीश को मनाकर बारात में ले गए थे। इदरीश ने शादी में भी काफी हंगामा किया था। बारात लौटने बाद इदरीश ने अपने घर ले जाकर पत्नी शानबी की पिटाई कर दी थी। अगले दिन वकार के वलीमा में इदरीश ने शानबी को शामिल नहीं होने दिया। शानबी के विरोध करने पर इदरीश ने उसकी पिटाई कर दी थी। अगले दिन शानबी अपने मायके चली आई थी। 12 अप्रैल को इदरीश अपनी ससुराल आया और पत्नी शानबी को जबरन अपने साथ घर ले जाने लगा था। शानबी के भाई जुल्फिकार ने इसका विरोध किया तो इदरीश ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली सीने में लगने जुल्फिकार की मौत हो गई थी। इस्माइल की तहरीर पर पुलिस ने इदरीश और उसके भाई अजमल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने गांव चांदापुर के पास से इदरीश को हत्या में इस्तेमाल किए गए तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed