फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The girl lives and hanging tight infighting

घरेलू कलह से तंग महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 10 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 10 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वालातिराही निवासी महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मोहल्ला वालातिराही निवासी राजू गुप्ता हाथ ठेला पर गुड़ बेचता है, जबकि उसका बेटा प्रियंकु गुप्ता चाट का ठेला लगाता है। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे राजू एक मुकदमे की तारीख लेने कोर्ट चला गया और बेटा चाट का ठेला लेकर चला गया। घर में 40 वर्षीय पत्नी नीलम गुप्ता और बेटी प्रियंका रह गई। दो बेटियों रूचि, शीतल की शादी हो चुकी है। दोपहर बाद लगभग तीन बजे बेटी प्रियंका नीचे कपड़े धो रही थी, जबकि नीलम ऊपर कमरे में थी। उसने कमरे का दरवाजा बंद किया और दुपट्टे से गले में फांसी का फंदा बनाया, फिर पंखे से लटक गई। शाम लगभग पांच बजे जब प्रियंका ऊपर गई तो देखा कि मां का कमरा अंदर से बंद है,उसने मां को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से जवाब नहीं मिला। इस पर उसने दरवाजे की दराज से झांक देखा, तो उसके होश उड़ गए। कमरे के अंदर मां का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था। रोती-बिलखती प्रियंका ने मोहल्ले वालों को मामले की जानकारी दी। कुछ देर बाद राजू भी तारीख से वापस आ गया। फिर 100 डायल पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस शाम पांच बजे पहुंची और दरवाजे की कुंडी तुड़वाकर शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इंस्पेक्टर केके चौधरी ने बताया कि परिवार में किसी बात को लेकर टेंशन थी, इसी वजह से महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। आगे की कार्रवाई के लिए मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed