फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The family hear the Bhagwat reconstructed house burglars

भागवत सुनने गया परिवार तो चोरों ने खंगाला घर

Wed, 14 Dec 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 14 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर / खुटार। मंगलवार की रात परिवार के सभी लोग गांव में हो रही भागवत कथा सुनने गए तो अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर नकदी और जेवर सहित लगभग पचास हजार का माल चोरी कर लिया। कथा सुनने के बाद घर पहुंचने पर गृहस्वामी ने सामान बिखरा देखा तो चोरी का पता चल सका। गांव बेला निवासी राजेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके गांव में ही गौरी कुंड स्थान पर भागवत कथा हो रही थी। उनकी पत्नी का कुछ माह पूर्व निधन हो चुका है। बच्चों को लेकर मंगलवार की शाम वह कथा सुनने गया। इस दौरान चोरों ने उसके घर घुसकर कमरे में रखी पांच हजार की नकदी, एक जोड़ी झाले, टप्स, बिछिया, पायल, करधनी आदि घरेलू सामान चोरी कर लिया। रात में साढ़े दस बजे घर पहुंचने पर सामान बिखरा देख उसे चोरी की जानकारी हुई। बुधवार सुबह थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी, पुलिस ने जांच करने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed