फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The drunken man fired on his father, wounded his wife

शराबी ने पिता पर किया फायर, पत्नी को जमकर पीटा

Mon, 20 Mar 2017 11:35 PM IST
शाहजहांपुर, ब्यूरो
शाहजहांपुर, ब्यूरो Updated Mon, 20 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस बुलाने पर बाइक में आग लगाने की कोशिश
पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर पुलिस से लगाई गुहार

 शराबी ने रुपयों की खातिर पहले अपनी पत्नी की पिटाई की, फिर उसने पिता पर फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने घर से तमंचा बरामद कर लिया है, लेकिन वह मौके से भाग गया। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने बेटे के खिलाफ सदर थाने पहुंचकर तहरीर दी है।  

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर कालोनी निवासी रिटायर नहर विभाग कर्मचारी कनौजी लाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा बेटा शराब पीने का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। उसकी इसी हरकत की वजह उसे उनकी पत्नी अपने मायके चलीं गई, क्योंकि वह अपनी मां को भी पीटने से बाज नहीं आता है। आरोप लगाया कि सोमवार शाम छह बजे उसने 32 लाख रुपयों की मांग करते हुए घर में हंगामा शुरू कर दिया। पहले तो अपनी पत्नी को कमरे में बंद करके पीटा, फिर उनके ऊपर तमंचा लेकर दौड़ पड़ा। उसने एक फायर भी किया, इसमें वह बाल-बाल बच गए। 100 डायल पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले उसने घर में खड़ी बाइकें भी पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। पुलिस जैसे ही पहुंची, तभी वह 12 बोर का तमंचा छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से जो भी तहरीर मिलेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed