फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The demonstration in protest against the killing of advocate lawyers

अधिवक्ता की हत्या के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

Mon, 15 Feb 2016 08:25 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 15 Feb 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
The demonstration in protest against the killing of advocate lawyers

लखनऊ के वकील की हत्या के विरोध में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को हड़ताल पर रहकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को सौंपा।

विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि लखनऊ के अधिवक्ता श्रवण कुमार की हत्या और प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था खराब होने पर वकीलों ने रोष जताया। साथ ही कहा कि मृतक अधिवक्ता के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए, कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक मुआवजा दिलाने व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाई जाए। वकील सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। ज्ञापन और प्रदर्शन करने वालों में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोघ चंद्र दीक्षित, महासचिव राजीव कुमार गुप्ता, दीप कुमार गुप्ता, वीरपाल सिंह, मुकेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, ब्रजेश वैश्य, आलोक द्विवेदी, उमेश चौहान, दिनेश मिश्रा, नरेशपाल सिंह, दौलतराम, अमर सिंह, विनोद कुमार सिंह यादव, देवेंद्र गुप्ता, केशवराम तिवारी, भावशील शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed