{"_id":"c72f6481aeca6f82cc0f189a6ad3a75b","slug":"the-demand-for-a-cbi-inquiry-into-the-scandal-hrewa-boater-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांझी से हरेवा कांड की सीबीआई जांच की मांग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांझी से हरेवा कांड की सीबीआई जांच की मांग
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 26 Jul 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरेवा कांड की सीबीआई जांच की मांग करते हुए एकलव्य सेना ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांगपत्र स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री शंखलाल मांझी को दिया। साथ ही हरेवा कांड की पीड़ित किशोरी को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
एकलव्य सेना के जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप ने मांझी से कहा कि अनुसूचित जाति का एक युवक कश्यप समाज की किशोरी को उठा ले गया था, जिसके अपहरण की रिपोर्ट पुलिस ने नहीं लिखी है। आरोप लगाते हुए कहा कि इसी मामले में आरोपी युवक के घरवालों और महिलाओं से कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसमें महिलाओं के कपड़े फट गए थे। कहा कि इसी मामले को राजनीतिक लोगों ने तूल देकर बढ़ा दिया है। कहा कि इस मामले में अनुसूचित जाति की महिलाओं को आर्थिक सहायता दी गई थी। कहा कि कश्यप समाज की किशोरी का शारीरिक शोषण भी किया गया, लेकिन प्रशासन ने किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं दिलाई गई। एकलव्य सेना ने मांग करते हुए कहा कि पीड़ित किशोरी को भी मुआवजा दिलाया जाए। इस मौके पर अंकित कश्यप, मोहित कश्यप, अशोक, रामदास, शीबू शर्मा, मदनलाल, सोनू आदि मौजूद रहे।