फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The death of the young man in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Mon, 27 Apr 2015 08:16 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 27 Apr 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man in mysterious circumstances
 थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव भट्पुरा रसूलपुर रहने 35 वर्षीय पंकज मिश्रा का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

भट्पुरा में रहने वाले स्वर्गीय रामप्रसाद का बेटा पंकज मिश्रा दो साल से लखीमपुर खीरी क्षेत्र के गांव गोला गोकर्णनाथ में रहता था। मृतक के भाई अनुज के मुताबिक पंकज के गोला गोकर्णनाथ में किसी महिला से संबंध थे। पंकज गांव में कभी-कभी आते थे। दो दिन पहले गांव के लोगों ने उन्हें गांव के आसपास घूमते देखा था, लेकिन वह घर नहीं आए थे। सोमवार की सुबह गांव के इशहाक अपने खेत में पानी लगाने गए तो उन्होंने पंकज का शव पुलिया के पास पड़ा देखा। इशहाक ने पंकज के परिवार वालों को सूचना दी। पंकज का शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर मिला था। पंकज के मुंह से झाग निकल रहा था, शव के पास ही पंकज का बैग और मोबाइल पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने पंकज की हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


पत्नी और बेटी को छोड़ रखा था पंकज ने
पंकज ने अपनी पत्नी पिंकी और आठ वर्षीय बेटी को गांव में ही छोड़ रखा था। पंकज दूसरी महिला के साथ गोला गोकर्णनाथ में रहते थे। दो साल पहले पंकज का अपने भाइयों अनुज, मनोज और सुभाष से झगड़ा हो गया था। झगड़ा बचाने के चक्कर में रामप्रसाद के चोट लग गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed