फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The death of the operator of the train fell from roadways

ट्रेन से गिरकर रोडवेज के परिचालक की मौत

Sat, 25 Jul 2015 12:09 AM IST
शाहजहांपुर/ मीरानपुर कटरा।
शाहजहांपुर/ मीरानपुर कटरा। Updated Sat, 25 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
The death of the operator of the train fell from roadways
बरेली रोडवेज में तैनात संविदा परिचालक 38 वर्षीय जोगेंद्र सिंह यादव की बृहस्पतिवार की देर रात हुलास नगरा रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव की जेब में निकले कागजात के आधार पर परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के मोहल्ला गोला कुआं में रहने वाले मित्र सिंह यादव के बेटे जोगेंद्र सिंह बरेली में रोडवेज में संविदा परिचालक के पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार को वह अपने तबादला अलीगढ़ कराने के सिलसिले में लखनऊ में हेड ऑफिस गए हुए थे। शाम को वह बरेली वापस आने के लिए ट्रेन में सवार हुए। उन्होंने ने ट्रेन चलने के बाद अपनी पत्नी मीरा को इसकी सूचना दे दी थी। कटरा में हुलास नगरा रेलवे क्रासिंग के पास जोगेंद्र ट्रेन से गिर गए। जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के जेब से मिले कागजातों के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। जोगेंद्र अपने परिवार के साथ बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला कटरा चांद खां में किराए पर रहते थे। जोगेंद्र की मौत की खबर लगते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की बड़ी बेटी रूची, बेटा पीयूष, रामकिशोर और ललित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed