{"_id":"5755950a4f1c1bb7209c5282","slug":"the-corpse-was-recovered-from-the-river-knnaut-vittram","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्नौत नदी से बरामद हुई वित्तराम की लाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खन्नौत नदी से बरामद हुई वित्तराम की लाश
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खन्नौत नदी से बरामद हुई वित्तराम की लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह से लापता वित्तराम की लाश आखिर खन्नौत नदी से बरामद हो गई, जिसकी आशंका उसके परिजन पहले से ही कर रहे थे। वित्तराम के अपहरण की आशंका और हत्या को रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर ग्रामीणों ने दो दिन पहले हथौड़ा चौराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन भी किया था, तब कही जाकर पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज हो सकी थी। बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा निवासी नरेश पुत्र श्रीकिशन ने एक जून को तहरीर देते हुए पुलिस को बताया था कि उसके भाई वित्तराम को हथौड़िया गांव के महेंद्र, मुकेश और वीरेश घर से बुला ले गये तब से उसका कोई पता नहीं चल रहा है।नरेश ने तीनों पर अपहरण कर हत्या की रिपोर्ट लिखाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की और भगा दिया। एसपी डा. मनोज कुमार के निर्देश पर पांच जून से गोताखोरों ने पीड़ितों के शक के आधार पर लाश को तलाशने का काम शुरू किया। करीब 36 घंटे की मशक्कत के बाद लोधीपुर के पुल के पास एक लाश को नग्न अवस्था में बरामद किया, जिसकी पहचान नरेश ने अपने भाई वित्तराम के रूप में की है। पुलिस के अनुसार वित्तराम की लाश बुरी तरह से सड़ चुकी थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन