फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The bus conductors Contracts Driver's head boil

संविदा कंडक्टरों ने बस चालक का सिर फोड़ा

Wed, 24 Jun 2015 10:52 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 24 Jun 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
The bus conductors Contracts Driver's head boil
शहर से फर्रुखाबाद के लिए चलने वाली रोडवेज की अनुबंधित एक बस के चालक और दूसरी बस के परिचालक के बीच में सवारी बैठाने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक बस के चालक के सिर में गंभीर चोट आई है। मामले की शिकायत एआरएम से की गई। इस पर एआरएम ने विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन देकर चालक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद से शहर में अनुबंधित बस लेकर आ रहे चालक विश्वमोहन ने कहा कि उन्होंने बस को जलालाबाद सवारी बैठाने के लिए खड़ा रखा था। वहीं पीछे से दूसरी बस आने पर उन्होंने बस को आगे बढ़ा दिया। इस पर दूसरी बस के कंडक्टर ने देख लेने की धमकी दी। बावजूद इसके वह रोडवेज बस अड्डे पर चले आए।
विज्ञापन

शहर में आकर विकास मिश्रा और अमित मिश्रा ने मिलकर उन्हें पीट दिया। इससे उसके सिर से काफी खून भी बह गया। इस दौरान गाड़ी के मालिकान भी रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद कंडक्टर रमेश सिंह और अशोक कुमार ने इस घटना की पुष्टि एआरएम के समक्ष की। इस पर एआरएम ने विश्वमोहन को कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Òअनुबंधित बसों के चालक विश्वमोहन ने संविदा कंडक्टरों के अमित मिश्रा और विकास मिश्रा के खिलाफ मारपीट करने की लिखित शिकायत की है। इस मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।Ó

- रामबहादुर यादव, एआरएम

चुनावों में लगे वाहनों
का किराया उपलब्ध
शाहजहांपुर। लोकसभा 2014 में प्रयुक्त वाहनों का किराया एआरटीओ दफ्तर को प्राप्त हो गया है। एआरटीओ (प्रशासन) आरपी सिंह ने कहा कि वाहन स्वामी वाहन रिलीज करने का आदेश, पंजीयन प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, बैंक खाता नंबर, आईएफएसी कोड, पहचान पत्र सहित कार्यालय मे जमा कर दें। कहा कि इसके बाद उन्हें भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed