{"_id":"5802387c4f1c1bd8752913c6","slug":"the-boyfriend-girlfriend-recovered-near-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के पास गोरखपुर गई प्रेमिका बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के पास गोरखपुर गई प्रेमिका बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। चौदह दिन पूर्व घर से भागकर प्रेमी के पास गोरखपुर पहुंची प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती का गांव के ही 21 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक इन दिनों गोरखपुर में काम करने गया हुआ था। दो अक्टूबर को युवती अपने घर से खरीददारी करने के लिए बंडा जाने की बात कहकर निकली और अपने प्रेमी के पास गोरखपुर जा पहुंची। गोरखपुर में दानें ने शादी कर ली। उधर बंडा से देर रात तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। पता नहीं चलने पर दस अक्तूबर को गोरखपुर में रहने वाले गांव के युवक के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उधर गोरखपुर के जिस मोहल्ले में युवक प्रेमिका के साथ किराए पर रहता था, वहां के लोगों ने शक के आधार पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। गोरखपुर पुलिस ने कमरे पर छापा मारकर युवती को बरामद कर लिया। इस दौरान प्रेमी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर बंडा पुलिस गोरखपुर पहुंची और युवती को ले आई। शनिवार को युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन