फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body was thrown into the farm by killing newborn

नवजात की हत्या कर शव खेत में फेंका 

Tue, 30 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बंडा। 
अमर उजाला ब्यूरो बंडा।  Updated Tue, 30 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
The body was thrown into the farm by killing newborn
डेमो - फोटो : demo pic
गलाघोट कर मारने का अंदेशा, गले में कसा मिला कपड़ा
विज्ञापन

चील, कौओं ने नोचा शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

नवजात बच्चे की गलाघोट कर हत्या करने के बाद शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार सुबह गांव गढ़िया रसूलपुर के पास एक खेत के ऊपर लोगों ने चील, कौओं को मंडराते देखा तो उन्हें खेत में कोई शव पड़ा होने का शक हुआ। लोग मौके पर पहुंचे तो कौए एक नवजात का शव नोच रहे थे। बच्चे के गले में खाकी रंग का दुपट्टा कसा हुआ था। उसका चेहरा भी लहूलुहान था। समझा जाता है कि कपड़े से ही बच्चे की गला घोटकर हत्या करने के बाद शव खेत में लाकर फेंक दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed