फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The bloody conflict in half brothers , one dead 11 injured

सौतेले भाइयों में खूनी संघर्ष, एक मरा 11 घायल

Fri, 29 Jan 2016 12:33 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 29 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
The bloody conflict in half brothers , one dead 11 injured

गांव रौतापुर कलां में बुधवार रात सौतेले भाईयों सेठलाल और रमेश मिश्रा के परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले और 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर देर से पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल किशोर की बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

एक पक्ष से सेठलाल के पुत्र अवनीश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार रात को गांव की सहकारी समिति में सेल्समैन रमेश मिश्रा के परिवार के अमित और नीरज शराब पीकर उसके घर के सामने गाली गलौज कर रहे थे। उसके भाई मुनीश ने विरोध किया तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मुनीश भागकर घर में घुस गया। कुछ देर बाद अमित, नीरज, सचिन, नितिन और चार अन्य लोगों ने उसके दरवाजे पर आकर फिर गाली गलौज शुरू कर दी। दरवाजा नहीं खोला तो कुल्हाड़ी से दरवाजा चीर दिया और घर में घुसकर परिवार के लोगों से मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोपियों ने मुनीश, उसके पुत्र प्रवीण, नवीन, पिता सेठलाल, मां जयदेवी, पत्नी गीता देवी और बहन रन्ना देवी को लाठियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दूसरी ओर से रामप्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मुनीश, सेठलाल, नवीन और अवनीश गाली गलौज कर रहे थे, जब उसने विरोध किया तो वह लोग मारपीट करने लगे। बचाने आए भाई रमेश मिश्रा, भतीजे अमित, नीरज और पुत्र सचिन, नितिन को भी पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। काफी देर बाद गांव पहुंची पुलिस घायलों को सरकारी अस्पताल ले गई। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रवीण की हालत बिगड़ने पर उसे बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही ने ले ली प्रवीण की जान
खुटार। अधिकारियों के कड़े निर्देश हैं कि थाने आने वाली हर सूचना को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाए, लेकिन खुटार पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर ध्यान नहीं दे रही। कई अन्य मामलों की तरह गांव रौतापुर कलां में हुए विवाद में भी पुलिस ने लाठी डंडे चलने की सूचना को बेहद हल्के में लिया और पांच किमी दूर गांव पहुंचने में एक घंटा से अधिक समय लगा दिया। तब तक दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलते रहे, जिससे प्रवीण की जान चली गई।  गांव रौतापुर कलां निवासी सेठलाल और रमेश सौतेले भाई हैं। दोनों परिवारों में काफी समय से 36 का आंकड़ा चल रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि यदि पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जल्दी गांव पहुंच जाती तो मारपीट की घटना को रोका जा सकता था और प्रवीण की जान बच सकती थी। एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही रिपोर्ट भी दर्ज की। प्रवीण की मौत के बाद मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed