{"_id":"f2dd3a1edd32289679031d98fa0c1e88","slug":"the-bike-crashed-into-the-bridge-young-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया से बाइक टकराई, युवक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिया से बाइक टकराई, युवक गंभीर
मकसूदापुर/बंडा।
Updated Mon, 20 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
दूसरी बाइक में टक्कर मारकर भाग रहे बंडा के गांव सिसोरा सिसोरी निवासी 20 वर्षीय धर्मपाल का लोगों ने पीछा किया तो हड़बड़ाहट में उसकी बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया।
धर्मपाल शनिवार को अपने बहनोई बिलसंडा के गांव ढकिया तिवारी निवासी रजनीश के घर गया था। रविवार को वह रिश्तेदार की बाइक लेकर बिलसंडा में एटीएम से रुपये निकालने की बात कहकर आया था। बताया जाता है कि बिलसंडा में उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। धर्मपाल मौके से भाग निकला। कुछ लोगों ने उसका पीछा किया तो गांव मकसूदापुर के पास हड़बड़ाहट में उसकी बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बिलसंडा के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।