फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The bank manager was beaten by Sarrerah

बैंक प्रबंधक को सरेराह दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Thu, 13 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर।  Updated Thu, 13 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
The bank manager was beaten by Sarrerah
bank - फोटो : amar ujala
कुछ देर के लिए स्टेट हाईवे हो गया जाम
विज्ञापन

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस


बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सिंधौली में तैनात प्रबंधक अंकुर सोनी पर कार सवार कुछ लोगों ने पलिया-दिल्ली स्टेट हाईवे पर पैना हाइडिल के पास बुधवार शाम हमला कर दिया। बीच सड़क पर मारपीट की इस घटना के दौरान जाम लग गया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग गए। गंभीर रूप से घायल प्रबंधक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शाखा प्रबंधक अंकुर सोनी मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं। वह थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बृजबिहार कालोनी में किराए पर रहते हैं। उनकी एक माह पहले ही सिंधौली बैंक में पोस्टिंग हुई थी। वह रोजाना बाइक से सिंधौली बैंक आते-जाते हैं। बुधवार शाम लगभग सात बजे बैंक बंद करने के बाद वह बाइक से शाहजहांपुर आने के लिए निकले थे, दूसरी बाइक पर उनके स्टाफ के अन्य लोग भी थे। शाम लगभग साढ़े सात बजे वह पैना हाइडिल के पास पहुंचे, तभी बोलेरो पर सवार होकर कुछ लोग आ गए और उन लोगों ने बंदूक तान दी। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर बाइक रुकवा ली। बाइक रुकते ही कार से उतरे हमलावरों ने बीच सड़क पर प्रबंधक को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बीच सड़क पर हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान दोनों ओर वाहन रुक गए और जाम लग गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष डीसी शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके हैं। घायल बैंक प्रबंधक को पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल भिजवाया गया। प्रबंधक ने बताया कि मारपीट करने वाले कह रहे थे कि यदि प्रधान का काम नहीं करोगे तो यही हश्र होगा। थानाध्यक्ष डीसी शर्मा ने बताया कि अभी मारपीट की वजह पता नहीं चल पाई है, लेकिन हमलावर के बारे में पता चला है, उसकी तलाश की जा रही है। घायल  बैंक प्रबंधक को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed