फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The attack nilgai farmer's death

नीलगाय के हमले से किसान की मौत

Sun, 10 Jan 2016 10:36 PM IST
मिर्जापुर।
मिर्जापुर। Updated Sun, 10 Jan 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
The attack nilgai farmer's death
खेत पर गेहूं फसल की रखवाली करने गए एक अधेड़ किसान पर जंगली नीलगाय ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल मे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

बुढ़ौरा शेरगंज ग्राम पंचायत के मजरा मोहिद्दीननगर घटियुरा (उमरापुर) निवासी रामनरेश और संतराम वर्मा ने बताया कि उनके पिता मुंशीलाल (58) शनिवार सायं करीब पांच बजे खेत पर गेहूं फसल की रखवाली करने गए थे। तभी अचानक आए नीलगाय के झुंड ने उन पर हमला कर दिया था। फर्रुखाबाद में इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान ओमवती व पूर्व प्रधान महेशचंद्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार वर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि इस किसान परिवार के इकलौते कमाऊ पुरुष सदस्य की मृत्यु से परेशान परिवारजनों को भरण पोषण के लिए तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed