फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   thana demonstration

संगीता का शव बंडा थाने के सामने रखकर प्रदर्शन

Mon, 18 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 18 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला नई बस्ती पटेल नगर निवासी रामनिवास की पुत्री 24 वर्षीय संगीता बंडा के ही संगीता ब्यूटी पार्लर पर काम करती थी। शनिवार को उसे गंभीर हालत में उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

संगीता की मां रामश्री ने बताया कि शनिवार को गांव सैदापुर का सुरजीत उनकी पुत्री को जबरिया बंडा की साप्ताहिक बाजार में ले गया और पिटाई करने लगा। उन्होंने पुत्री को बचाने का प्रयास किया लेकिन सुरजीत ने गिलास में रखा जहरीला पदार्थ उसकी पुत्री को पिला दिया और कहीं भी शिकायत करने पर धमकी देता हुआ भाग निकला। वह पुत्री को बंडा के सरकारी ले गई, जहां से संगीता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में संगीता की मौत हो गई। सूचना देने के बाद भी पुलिस पोस्टमार्टम कराने में आनाकानी करती रही।
विज्ञापन

रविवार को उन्होंने डीएम से मिलकर गुहार लगाई तो पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार शाम चार बजे ही उन्होंने सुरजीत के खिलाफ नामजद तहरीर दी लेकिन सांठगांठ के चलते पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग 10 बजे रामश्री और उसके परिवार के लोगों ने संगीता का शव बंडा थाने के सामने रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। आरोप है कि बंडा पुलिस आरोपी से मिल गई है और रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने तक संगीता का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। देर रात तक शव थाने के सामने रखा हुआ था। मौके पर भारी भीड़ जमा है।


रामश्री की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसके बाद भी शव को थाने के सामने रख दिया गया है। संगीता के परिवार के लोग पता नहीं क्या चाहते हैं। रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने का आरोप निराधार है।
राजेश सिंह, थानाध्यक्ष बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed