{"_id":"6ac7bd3c9be087271103195f","slug":"husband-brutally-murders-wife-by-striking-her-with-a-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1085627-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गृहक्लेश में पति ने पाटल से वारकर की पत्नी की निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गृहक्लेश में पति ने पाटल से वारकर की पत्नी की निर्मम हत्या
Thu, 08 Oct 2026 09:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 08 Oct 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
जौनसार-बावर की कालसी तहसील के ग्राम कचटा में बृहस्पतिवार को गृह क्लेश के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक पति ने विवाद के बाद अपनी 22 वर्षीय पत्नी की धारदार पाटल से काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सना पाटल बरामद कर लिया। मृतका के देवर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल ने बताया कि आरोपी मनोज मजदूरी का काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर वह खाना खाने घर आया था। उस वक्त वह मकान की निचली मंजिल के कमरे में अपनी पत्नी नीलम (22) के साथ था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। झगड़ा इतना बढ़ा कि नीलम घबराकर चीखते हुए कमरे से बाहर भागी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आरोपी की बहन और परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए।
परिजनों के सामने ही मनोज भी पीछे से आ धमका और बरामदे में नीलम को दबोच लिया। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते या बीच-बचाव करते, मनोज ने वहां रखे तेज धारदार पाटल से नीलम की गर्दन, पीठ और बगल पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गहरे घाव लगने से लहूलुहान नीलम ने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हुआ फरार
चीख-पुकार सुनकर घर के पास ही खेत में काम कर रही मनोज की मां भी दौड़कर मौके पर पहुंची और छोटे बेटे संजय को घटना की जानकारी दी। खून से लथपथ शव देख परिवार और ग्रामीणों ने आरोपी मनोज को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। बताया गया कि मृतका नीलम लखवाड़ निवासी धींगा की पुत्री थी और करीब दो साल पहले ही उसकी मनोज से शादी हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। नायब तहसीलदार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण घरेलू कलह प्रतीत हो रहा है। आरोपी के छोटे भाई संजय की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।