{"_id":"ddcb3b1bdd0b6e6e16b997f62122d7f9","slug":"tempo-collision-bicycle-rider-student-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 22 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला जलालनगर में शनिवार की सुबह ट्यूशन जा रहे कक्षा छह के एक छात्र को अज्ञात टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए क्षेत्रवासियों ने निगोही रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव, सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल यादव और कोतवाली इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने समझाकर जाम को खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन घरवाले नहीं माने। इस पर सीओ सिटी ने पुलिस फोर्स से शव को उठवाकर पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भेज दिया। इसके बाद करीब पौने 11 बजे जाम खुल सका।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाथीथान के रहने वाले राजपाल का 11 वर्षीय पुत्र नितिन पाल रामनगर कालोनी के नारायण पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। वह रोज सुबह साढ़े छह बजे सोवेंद्र उर्फ पिंटू के यहां पर ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता था। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नितिन ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पार करते वक्त अज्ञात टेपों ने उसे टक्कर मार दी और टेंपो नितिन के ऊपर से गुजर गया। इससे उसके सिर और शरीर में अंदरूनी चोटें आईं। इससे मौके पर भारी भीड़ लग गई।
नितिन का बड़ा भाई भी सोवेंद्र के यहां ही सुबह पांच बजे ट्यूशन पढ़ने जाता है। वहीं से लौट रहे नितिन के बड़े भाई अनुज ने दुर्घटना स्थल पर भीड़ और भाई का शव देखकर घरवालों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे घरवाले नितिन को एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां मना करने पर उसे जिला अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से लौटकर आए घरवालों ने निगोही रोड को करीब आठ बजे जाम कर दिया। रोड पर बैठी नितिन की मां रामश्री का तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जाम लगने की सूचना पाकर पहुंचे इंस्पेक्टर सदर बाजार ने लोगों को जाम खोलने के लिए कहा तो वे लोग बिफर गए। घरवाले आरोपी टेंपो चालक को पकड़ने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
इसके बाद सीओ सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने टेंपो चालक को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया और जाम खोलने के लिए समझाया। इस पर भी घरवाले नहीं माने। करीब तीन घंटे तक जाम लगने पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक प्रभावित होता देखकर सीओ ने भारी पुलिस बल मौके पर बुलाया और शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करके जाम खुलवाया।
शाम को पोस्टमार्टम के बाद नितिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना सदर बाजार में अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
चंद कदमों में मौत से हार गई जिंदगी
शाहजहांपुर। जिंदगी और मौत के बीच में चंद कदमों का फासला था, लेकिन अफसोस! जिंदगी मौत से हार गई। नितिन का जहां पर एक्सीडेंट हुआ था, वहां से चंद कदम आगे बढ़कर एक गली में सोवेंद्र के घर जाने वाला रास्ता था, जहां पर नितिन को मुड़ना था। यदि वह मोड़ तक पहुंचकर मुड़ जाता तो यह दर्दनाक घटना टल जाती।