{"_id":"e83f5df09d1a5244837c330a468fdefe","slug":"tehsildar-agreement-between-lawyers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार, वकीलों के बीच समझौता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसीलदार, वकीलों के बीच समझौता
पुवायां।
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से चल रहा तहसीलदार और वकीलों के बीच विवाद सोमवार को आपसी बातचीत से खत्म हो गया। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में हुई वार्ता के बाद दोनों पक्षों में सोमवार को समझौता हो गया। इसके बाद वकीलों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी।
गौरतलब है कि एक पखवाड़ा पूर्व कई समस्याओं को लेकर वकीलों और तहसीलदार के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद वकीलों ने तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी। इस दौरान कई बार वार्ता की तैयारियां की गई, लेकिन नहीं हो सकी। सोमवार को एसडीएम लालबहादुर और सीओ उमेश शर्मा के नेतृत्व में वकीलों के बीच वार्ता हुई। इसमें तय हुआ कि दस से बारह बजे तक अधिकारी बैठकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे। इसके अलावा समय पर कोर्ट में मामलों की सुनवाई भी की जाएगी। समस्याओं के समाधान की बात तय होने के बाद दोनों पक्ष राजी हो गए। इसके बाद बार संघ के अध्यक्ष ओपी मिश्रा ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार से सभी अधिवक्ता काम करेंगे। इस दौरान तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।