{"_id":"57cc2c964f1c1b9357317186","slug":"teenager-killed-in-wall-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहने से किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार ढहने से किशोरी की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रामपुर में रविवार दोपहर दीवार ढह जाने से मलबे में दबकर एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां, और चचेरी बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। किशोरी के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
पुवायां के गांव रघुनाथपुर के मजरा रामपुर में रामबहादुर की पत्नी 45 वर्षीय रामरानी, पुत्री 18 वर्षीय सीमा देवी, भतीजी 14 वर्षीय काजल और भतीजे विनय की साली खीरी थाना क्षेत्र के गांव शीतलापुर निवासी 18 वर्षीय मीनू घर में बैठी थी। रविवार दोपहर अचानक रामबहादुर के घर की पक्की दीवार ढह गई, जिससे सभी लोग मलबे में दब गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला।
चारो घायलों को पुवायां के सरकारी अस्पताल लाया गया। डाम्क्टरों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया और हालत गंभीर होने के कारण काजल और मीनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीमा की मौत से घर में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। परिवार के लोगों ने सीमा का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, इसके बाद पंचनामा भरकर शव को परिवार के लोगों को सौंप दिया गया। देर शाम सीमा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।