{"_id":"58bda5f34f1c1be417dc3ec1","slug":"teenager-at-home-to-resist-tampering-attack-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी के घर हमला, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी के घर हमला, फायरिंग
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
पिता की हवस का शिकार बनी किशोरी पर बरसे कोड़े
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने किशोरी के घर हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की। इसमें लड़की के चाचा घायल हो गए। हमलावरों पर फायरिंग करने का भी आरोप है।
यह घटना सोमवार रात करीब नौ बजे शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई। कक्षा छह में पढ़ने वाली 13 वर्षीय किशोरी पड़ोस की दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। तभी रास्ते में मिले युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ की। घर लौटने पर किशोरी के बताने पर परिवार वाले आरोपी के घर शिकायत करने गए। घरवालों ने युवक को डांटने के बजाय उल्टे किशोरी के घर में घुसकर मारपीट की। इसमें किशोरी के चाचा को चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग भी की। पीड़ित पक्ष ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर दी, जिससे यूपी 100 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने पीड़ित पक्ष के लोगों ने कार्रवाई को लेकर हंगामा भी किया। सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवासतव ने बताया कि किशोरी के साइकिल की टक्कर लग गई थी, जिसको लेकर विवाद हुआ। घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।