{"_id":"589882d94f1c1bc155378711","slug":"teak-trees-are-cut-theft-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी से सागौन का पेड़ काट रहे लोगों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी से सागौन का पेड़ काट रहे लोगों को पकड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार रेंज की गंगसरा बीट में रविवार रात गांव के लोगों ने सागौन का पेड़ काट रहे लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि एक वनकर्मी ने ही उनसे लकड़ी कटवाई है। पुलिस ने लकड़ी ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दी है। रविवार दोपहर बाद गांव नत्थापुर के कुछ लोग जलौनी लकड़ी लेने जंगल गए तो उन्हें चार लोग चोरी से सागौन का पेड़ काटते मिले। गांव के लोगों ने पेड़ काटने का विरोध किया तो वे लोग गाली गलौज करने लगे। इस पर गांव के लोगों ने प्रधान बल्देव सिंह को मामले की जानकारी दी। रात में लगभग साढ़े आठ बजे प्रधान ने पुलिस को खबर दी और गांव के लोगों की मदद से पेड़ काट रहे लोगों को घेराबंदी करके पकड़ लिया। मौके से बरामद लकड़ी ग्राम प्पधान की सुपुर्दगी में दे दी गई। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे मजदूरी पर लकड़ी काटते हैं। एक वनकर्मी ही उनसे लकड़ी कटवाने का काम कराता है और लकड़ी को फर्नीचर बनाने वालों को महंगे दामों पर बेच दिया जाता है। पुलिस ने श्रमिकों के नाम, पते, बयान और मोबाइल नंबर नोट करके उन्हें छोड़ दिया। प्रधान बल्देव सिंह ने बताया कि कुछ लोग जंगल से लकड़ी का धड़ल्ले से कटान करा रहे हैं। लकड़ी को वाहनों में भरकर बाहर भेज दिया जाता है। वन रक्षक यदुनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन