{"_id":"cdedb3744717d1e1269efe42bb9ff93d","slug":"teacher-s-death-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" रिटायर्ड शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, तीन जख्मी
शाहजहांपुर/पीलीभीत।
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र की आनंदपुरम् कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक 73 वर्षीय कैलाश नाथ मिश्र की बृहस्पतिवार की रात आल्टो कार-इनोवा की भिड़ंत में मौत हो गई। हादसा बीसलपुर (पीलीभीत) के पास हुआ। दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैलाश नाथ जलालाबाद में काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के शिक्षक थे। करीब 13 साल पहले वह रिटायर हुए थे। बृहस्पतिवार को हरदोई में रहने वाले उनके भांजे प्रणव शुक्ल की बारात बिलसंडा (पीलीभीत) गई थी। कैलाश नाथ अपने भतीजे राहुल मिश्र की आल्टो कार से आर्यन मिश्र और देवेंद्र वाजपेयी के साथ शादी में शामिल होने बिलसंडा गए थे। शादी निपटने के बाद कैलाश नाथ आल्टो कार से घर के लिए निकले थे। रास्ते में बीसलपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी से उनकी कार भिड़ गई। हादसे में कैलाश नाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल, आर्यन और देवेंद्र घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राहुल की हालत गंभीर होने पर उनको एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घर वाले घायलों को पीलीभीत ले जाने की बजाय जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले आए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। दुर्घटना में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर होते ही इनोवा गाड़ी का चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर खेतों में होता हुआ भाग गया। इधर, कोतवाली पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है।
भरापूरा परिवार पीछे छोड़ गए कैलाश नाथ
रिटायर्ड शिक्षक कैलाश नाथ की मौत से उनकी पत्नी मुन्नी देवी बदहवास हैं। कैलाश नाथ के दो बेटे अनादि और अच्युत मिश्र हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी दो बेटियों अर्चना और ज्योत्सना की शादी कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटना में शाहजहांपुर का छात्र घायल
बीसलपुर। शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव उनकला निवासी सखावत का नौ वर्षीय पुत्र समद खां शुक्रवार को सुबह साइकिल से विद्यालय को पढ़ने जा रहा था। सामने से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक बाइक लेकर भाग गया था। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।