फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teacher

नशे में धुत शिक्षकों का बीईओ दफ्तर में हंगामा

Thu, 11 Dec 2014 12:27 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 11 Dec 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
teacher
बुधवार को शराब के नशे में धुत चार शिक्षकों ने बीईओ के दफ्तर में हंगामा किया। बीईओ सुरेशपाल के मौके पर नहीं होने के कारण उन्होंने काम कर रहे अन्य कर्मचारियों से भी अभद्रता की, जिससे कर्मचारी मौके से खिसक लिए। श्री पाल ने मामले की सूचना बीएसए को देकर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया क्षेत्र के कुछ शिक्षक स्कूलों में पढ़ाने नहीं जाते है और शराब पीकर घूमते रहते हैं। यह शिक्षक स्कूलों के निरीक्षण में गैरहाजिर मिल चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने उक्त शिक्षकों को स्कूल नहीं जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी, जिससे शिक्षक नाराज हो गए। बुधवा बीईओ कार्यालय में पहुंचे और उनके बारे में जानकारी की। कर्मचारियों ने बाहर होने की जानकारी दी तो अभद्र व्यवहार करते हुए हंगामा करने लगे। हंगामा होता देख कर्मचारियों ने मौके से खिसकने में ही भलाई समझी। लगभग एक घंटे तक हंगामा करने के बाद शिक्षक कार में बैठकर भाग निकले। बीईओ ने बताया कि अभद्र व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीएसए को मैने फोन पर तुरंत सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed