{"_id":"7a2f34ec9a1b3a6b5b739efbf809f44e","slug":"taxi-driver-presentation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालकों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्सी चालकों ने हाईवे किया जाम
तिलहर (शाहजहांपुर)
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को भक्सी तिराहे पर टैक्सी चालकों ने पुलिसिया जुल्म के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। उन्होंने वाहन पावर हाउस के सामने हाइवे किनारे खड़े कर दिए। आरोप है कि वाहन चालकों से रोजाना वसूली के साथ प्रतिमाह काफी पैसा वसूला जाता है। इससे उनका जीवनयापन करना मुश्किल होता जा रहा है।
एसपी को संबोधित ज्ञापन में टेंपो टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि तिलहर से बरेली मोड़ पर वाहन चलाकर वह अपने परिवार का पालन करते हैं, लेकिन बरेली मोड़ पर कोतवाली का ड्राइवर कांस्टेबिल आलोक यादव आता है और गुंडा टैक्स के रूप में तीन सौ रुपये प्रतिमाह मांगता है। इसके अलावा 40 रुपये रोज गाड़ी खड़ी करने के भी लेता है। न देने पर ड्राइवरों से मारपीट करता है। इससे उनका जीना दूभर हो गया है। चालकों ने एसपी से उनका उत्पीड़न रोककर न्याय दिलाने की गुहार की है। इस मौके पर गीता गंगवार, रामनिवास, जमाल, रज्जन, सरताज, बबलू सिंह, अरविंद सिंह आदि वाहन चालक शामिल रहे।
ड्राइवर मेहनत कर अपना पेट पालते हैं, लेकिन पुलिस की दादागीरी से उनका जीना दूभर है। उच्चाधिकारियों को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।
- गीता गंगवार, नेता टेंपो यूनियन
इस तरह की किसी वसूली या मारपीट का प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है। किसी प्रकार की वसूली मेरे क्षेत्र में नहीं की जाती है। यदि कोई अन्य व्यक्ति इस तरह की गड़बड़ी कर रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
-राजपाल सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली शाहजहांपुर