फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Scooter rider critically injured after being hit by an unidentified vehicle on the Delhi bypass

Charkhi Dadri News: दिल्ली बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल

Wed, 28 Oct 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 28 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider critically injured after being hit by an unidentified vehicle on the Delhi bypass
चरखी दादरी। दिल्ली बाईपास पर मुन होटल के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान प्रेम नगर निवासी इनवेश के रूप में हुई है। हादसे में उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल के भाई रोहित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहित ने बताया कि वे तीन भाई हैं। 25 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे उसका बड़ा भाई इनवेश इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर किसी काम से दिल्ली बाईपास की तरफ गया था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि मुन होटल के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उसके भाई की स्कूटी को टक्कर मार दी है। हादसे में इनवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

रोहित के अनुसार, उसने मौके पर अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई की स्कूटी को टक्कर मारी थी। इससे इनवेश को गंभीर चोटें आईं और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायल के भाई रोहित की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिक की दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed