फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tanker dcm collision drivers death

टैंकर की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत

Thu, 15 Sep 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
tanker dcm collision drivers death
डीसीएम
टैंकर की आमने सामने की टक्कर से डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डीसीएम का हेल्पर और टैंकर का चालक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने चालक का शव और दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना बरखेड़ा के गांव पौटा कलां निवासी 40 वर्षीय आबिद अली डीसीएम चालक है। उसके साथ पीलीभीत के ही गांव रामपुलिया भिखारीपुर का मोहम्मद अरमान हेल्पर है। बुधवार रात दोनों डीसीएम में सब्जी भरकर पीलीभीत के गांव रामनगर से कानपुर के लिए रवाना हुए थे। खुटार पूरनपुर मार्ग पर गांव लौहंगापुर के पास बृहस्पतिवार रात लगभग तीन बजे खुटार से पूरनपुर की ओर जा रहे एक टैंकर चालक ने गलत दिशा में जाकर डीसीएम में सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम चालक आबिद की मौके पर ही मौत हो गई। हेल्पर मोहम्मद अरमान और टैंकर चालक जनपद बिजनौर के थाना हरदौर के गांव शेरपुर निवासी अकरम गंभीर घायल हो गए। समझा जाता है कि टैंकर चालक को झपकी लग जाने के कारण हादसा हो गया।
विज्ञापन

घायल सुबह छह बजे तक मौके पर ही पड़े रहे। सुबह लोगों ने घायलों को पड़ा देख मामले की जानकारी पुलिस और 108 सेवा की एंबुलेंस को दी तो घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। दोनों वाहनों को थाना परिसर में खड़ा करा लिया गया है। सूचना से मृतक चालक के घर कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग शव लेने शाहजहांपुर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed