फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Surrey drove road commission The quarter million loot

सरे राह गल्ला आढ़ती से सवा लाख की लूट

Thu, 28 May 2015 11:56 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 28 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Surrey drove road commission The quarter million loot
आरसी मिशन थाना क्षेत्र में गल्ला आढ़ती से बाइक सवार दो बदमाशों ने 1.25 लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया। लुटेरे पक्का पुल होते हुए पुत्तूलाल चौराहा की ओर भाग गए। आढ़ती ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लूट के शिकार व्यक्ति को बैंक और पक्का पुल पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी दिखाई, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

सरायकाइंया में जैन मंदिर के पास रहने वाले ओमप्रकाश वर्मा की रोजा मंडी में गल्ला आढ़त है। बृहस्पतिवार दोपहर ओमप्रकाश ने मंडी चौक की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से 1.25 लाख रुपये निकाले। रकम बैग में रखकर वह दोपहर 01:55 बजे बैंक से बाहर निकले और बाइक से मंडी जाने लगे। उनका साला प्रेमपाल बाइक चला रहा था। उन्होंने रंगमहला स्थित रामा बुक डिपो से उन्होंने एक डायरी भी खरीदी। इसके बाद वह रोजा मंडी के लिए चल पड़े। कुछ आगे जाने पर सरसों तेल के गोदाम के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनसे नोटों से भरा बैग छीन लिया और रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

व्यापारी और उनके साले ने लुटेरों का पुत्तूलाल चौराहा तक पीछा किया, लेकिन इसके बाद बदमाश नहीं दिखे। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस मामले की छानबीन में लग गई। दिनदहाड़े लूट की घटना होने की खबर पर सीओ सिटी और थाना प्रभारी आरसी मिशन मौके पर पहुंचे। पुलिस व्यापारी को बैंक और पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग दिखाने भी ले गई। थाना प्रभारी एनडी पाठक का कहना है मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




‘लूट की घटना की जानकारी होने पर मौके पर गया था। साथ ही व्यापारी को सीसीटीवी फुटेज दिखाई जा रही है। यदि लुटेरों की शिनाख्त हो जाती है। उन्हें ढूंढना आसान होगा।Ó
-डॉ. केके यादव, सीओ सिटी


लुटेरों में एक नाटा तो दूसरा लंबा था
व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों का सहारा लिया जा रहा है। आरसी मिशन थाना पुलिस लूट का शिकार हुए ओमप्रकाश को लेकर पुलिस लाइन्स स्थित सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम में ले गई, जहां पर ओमप्रकाश ने बदमाशों को पहचान लिया है। उनका कहना है जो एक युवक बाइक चला रहा था, वह नाटा था, जबकि जिसने झपट्टा मारकर बैग छीना वह काफी लंबा था।

बैंक के सीसीटीवी से नहीं लगा कोई सुराग
लूट का शिकार हुए ओमप्रकाश को सबसे पहले पुलिस बैंक ऑफ बड़ौदा की मंडी शाखा ले गई, जहां पर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज दिखाए, लेकिन व्यापारी ने वहां पर किसी को पहचान नहीं पाया। इस मौके पर सीओ सिटी खुद ओमप्रकाश के साथ मौजूद रहे।

मंडी चौक बैंक के ग्राहकों से 17 दिन में दूसरी घटना
शाहजहांपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा की मंडी चौक शाखा से रुपये निकालने वाले ग्राहकों से 17 दिनों के अंदर यह दूसरी घटना है। इससे ग्राहक खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। बैंक से बाहर निकलने के 10 से 20 मिनट के अंदर लूट की घटनाएं होने से ग्राहक परेशान हैं। बृहस्पतिवार को भी बैंक से निकलने के 10 मिनट के अंदर व्यापारी के साथ लूट हो गई। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा की मंडी चौक शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर 11 मई को दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से रुपयों से भरा बैग छीन लिया था। इस मामले में महिला ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे में उन दोनों युवकों पहचान लिया था। यह घटना भी बैंक से निकलने के कुछ ही मिनटों के बाद घटित हुई थी। इससे बैंक के ग्राहक भी कहीं न कहीं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।



Òदोनों घटनाएं बैंक से बाहर निकलकर काफी दूर जाकर हुई हैं। महिला भी बैंक से रुपये निकालकर काफी दूर जा चुकी थी, जबकि ओमप्रकाश के साथ जहां पर लूट हुई है। वह स्थान भी बैंक से काफी दूर है। सीओ सिटी के साथ पुलिस आई थी, जिन्हें सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग दिखाई गई, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी।Ó
- पीएस गुप्ता, बैंक मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा मंडी चौक शाखा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed