{"_id":"2ce19711bdd3951ccab02941ec1e5210","slug":"student-injured-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रहे छात्र ट्रक से टकराकर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से लौट रहे छात्र ट्रक से टकराकर घायल
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने ट्रक को चालक सहित लिया हिरासत में
जरीनपुर ग्राम पंचायत के मजरा गोकुल नगला निवासी ओमवीर का 12 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार बाबा रघुनंदनदास ब्रह्मचारी इंटर कालेज शिशुपाल नगर (जरीनपुर) में कक्षा छह में पढ़ता है। सोमवार को कालेज की छुट्टी के बाद छात्र विवेक अपने साथी अजय की साइकिल पर बैठकर घर जा रहा था। फर्रुखाबाद रोड पर तारापुर तिराहे के समीप बिजनौर से कानपुर जा रहे ट्रक ने विवेक की साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे विवेक की दाहिनी बाजू में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बीच घायल छात्र के घरवाले भी मौके पर आ गए। घायल बालक को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक को चालक सहित हिरासत में ले लिया है।