फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student crushed to death by speedy truck

ट्रक से कुचलकर छात्रा की मौत, बहन घायल

Sat, 03 Feb 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Sat, 03 Feb 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
Student crushed to death by speedy truck
minister krishnaraj at accident site
कटरा-जलालाबाद रोड पर गांव बरुआ सनायक पट्टी के पास शनिवार शाम तीन बजे ट्रक से कुचलकर छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन घायल हो गई। घटना बाद समय से मौके पर एंबुलेंस और यूपी 100 की गाड़ी नहीं पहुंचने पर लोग भड़क गए और उन्होंने जाम लगा दिया। रोड से गुजर रहीं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णाराज ने जब जाम लगा देखा तो मामले की जानकारी लेकर लोगों को शांत कर जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव बरूआ सनायक पट्टी निवासी जितेंद्र सिंह दो बेटियां 10 वर्षीय शिवानी और आठ वर्षीय मानसी गांव से दो किलोमीटर दूर मदनापुर स्थित एक मांटेसरी स्कूल में पढ़ती हैं। इनमें शिवानी कक्षा तीन में थी और मानसी कक्षा दो में है। शनिवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद दोनों बहनें पैदल गांव के लिए चल दीं। शाम तीन बजे दोनों बहनें गांव के नजदीक पहुंची, तभी मीरानपुर कटरा की ओर से जलालाबाद जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसमें ट्रक का पहिया शिवानी के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मानसी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना पर पहुंचे एसओ जसवीर सिंह ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकर वे लोग नहीं माने। इसी बीच एक कार्यक्रम से लौट रहीं केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णाराज व ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed