{"_id":"6a8f0644293321eb5a0d7c9f","slug":"two-henchmen-of-the-gogi-gang-arrested-while-looking-to-commit-extortion-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-152278-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जबरन वसूली की फिराक में घूम रहे गोगी गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जबरन वसूली की फिराक में घूम रहे गोगी गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गोगी गैंग के दो गुर्गों नरेला, सोनीपत, हरियाणा चिराग उर्फ काला (22) और सिरसा, हरियाणा निवासी सागर उर्फ सेठी (26 ) को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी के समय जबरन वसूली की फिराक में घूम रहे थे। इनके पास से 4 कारतूस के साथ 0.32 बोर की 1 ऑटोमैटिक पिस्तौल और 1 सिंगल शॉट पिस्तौल बरामद की गई है। दोनों आरोपी पहले भी कई मामलों में शामिल रहे हैं। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त नारा चैतन्य ने बताया कि गोगी गैंग के सहयोगियों की गतिविधियों के बारे में मिली खास खुफिया जानकारी पर एसीपी पूरन पंत व इंस्पेक्टर मनेंद्र सिंह की टीम ने 19 अगस्त एक टारगेटेड ऑपरेशन चलाया गया। पता लगा कि दो आरोपी जबरन वसूली की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मुनक नहर, दरियापुर-घोघा रोड के पास घेराबंद कर चिराग उर्फ काला और सागर उर्फ सेठी को पकड़ लिया।
चिराग उर्फ काला, एक हाई-प्रोफाइल मामले में भगोड़ा था। दिल्ली के नरेला का यह मामला बर्बर हमले, लूटपाट और आपराधिक धमकी से जुड़ा था। 1 फरवरी, 26 को शिकायतकर्ता निखिल खत्री (जो नरेला और भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में आरओ पानी की सप्लाई का काम करते हैं) और उनके ड्राइवर पर चिराग उर्फ काला ने अपने साथियों रोहित, राहुल गुल्या, साहिल आदि के साथ मिलकर बेरहमी से हमला किया था। यह हमला इलाके में आरओ पानी की सप्लाई पर अपना दबदबा बनाने और दूसरे प्रतिस्पर्धियों को कड़ा संदेश देने के मकसद से किया गया था। हमलावरों ने तीन गाड़ियों में आकर सबके सामने सड़क पर उनकी गाड़ी को रोका। हमलावरों ने शिकायतकर्ता की कार को टक्कर मारी, जिससे वह पलट गई। शिकायतकर्ता और उसके ड्राइवर पर पत्थर और डंडों से हमला किया गया, जिससे उन्हें कई चोटें आईं। सिर पर चोट लगने के कारण वे बेहोश भी हो गए। हमलावरों ने सोने की चेन और 40,000 रुपये नकद भी लूट लिए। इस मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चिराग उर्फ काला और कुछ अन्य आरोपी केस दर्ज होने के दिन से ही फरार हैं। चिराग उर्फ काला ने इलाके में फिरौती के मकसद से अपना खौफ पैदा करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पिस्तौल लहराते हुए अपनी एक रील भी अपलोड/शेयर की थी। वहीं, सागर ने बताया कि 2021 में अपनी मर्जी से कुश्ती का करियर छोड़ने के बाद वह गैंग के सदस्य अंकित सिरसा के ज़रिए इस आपराधिक गिरोह में शामिल हुआ था।
विज्ञापन