फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stripped and beaten woman case

महिला को निर्वस्त्र कर पीटे जाने का मामला

Wed, 11 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 11 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
एक महिला को अगवा कर गांव से बाहर ले जाकर निर्वस्त्र करने और मारपीट करने के मामले में मंगलवार को डीएम विजय किरन आनंद व एसपी डॉ. मनोज कुमार खुद जांच करने के लिए लिए खुद प्रसादपुर जा धमके और लोगों से पूछताछ की। डीएम के अनुसार महिला को निर्वस्त्र करने का आरोप गलत है। अपहरण, मारपीट और लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक महिला ने आरोप लगाया था कि रविवार रात उसके पति से किसी बात लेकर विवाद हो रहा था। इससे रात 10 बजे दूर के रिश्ते के जेठ गुड्डू, वेदप्रकाश और राखनलाल की पत्नी गोदावरी उसके घर पहुंचे और मारपीट करते हुए जबरन गांव के बाहर तालाब पर ले गए। महिला ने आरोप लगाया था कि इस दौरान उसे निर्वस्त्र भी किया गया। मंगलवार को अफसरों के सामने महिला ने कुछ अलग। महिला का आरोप है कि उसकी आरोपियों ने जमकर पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गई थी। बेहोशी के दौरान उसके साथ क्या हुआ यह उसे मालूम नहीं ? होश आने पर उसके कानों से सोने के कुंडल, पैरोेेेेेेेेेें से पायल गायब थे। इसके बाद वह पड़ोस के भट्ठे पर गई और श्रमिकों से मदद की गुहार की। फिर वह गांव धनसिंहपुर में प्रधान के घर गई और पूरी घटना बताई। सोमवार को वह गांव रामपुर कलां के अपने रिश्तेदारों के साथ थाने गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी के पूछने पर खुटार एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, लूट और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने आरोपियों को शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि तीन डॉक्टरों के पैनल से महिला का मेडिकल कराया जाएगा। निर्वस्त्र करने की बात महिला नहीं कह रही है। अफसरों ने महिला के बयान की वीडियो क्लिपिंग भी बनाई। इसके बाद भट्ठे पर श्रमिकों से भी पूछताछ की गई। श्रमिकों ने बताया कि महिला रात में आई थी और काफी डरी हुई थी। उन लोगों ने महिला को शरण दी। 
विज्ञापन


चौकीदार तत्काल दें थाने पर सूचना
खुटार। डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि गांव में तैनात चौकीदार महिला उत्पीड़न के मामलों की सूचना तत्काल थाने में दें। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भी महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लेकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करे। 
विज्ञापन


पूरे दिन छावनी बना रहा गांव 
खुटार। महिला उत्पीड़न की खबर अखबारों में छपी तो मंगलवार सुबह होते ही सबसे पहले सीओ सुधीर कुमार सिंह गांव रामपुर कलां पहुंचे। यहां उन्होंने रिश्तेदार के घर रुकी पीड़ित महिला से पूछताछ की और अपने साथ थाने ले आए। कुछ ही देर बाद एएसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय भी थाने जा पहुंचे और पीड़ित महिला से पूछताछ की। फिर दोनों अधिकारी महिला को लेकर उसके गांव गए मामले की छानबीन की। दोपहर को डीएम और एसपी भी गांव जा पहुंचे। इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है रंजिश
खुटार। महिला ने गुड्डू, वेदप्रकाश, राखनलाल की पत्नी गोदावरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों और महिला के बीच खेत को लेकर विवाद चल रहा है। महिला का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उसके खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। 


महिला का अपने जेठ और जेठानी से झगड़ा हो गया था। इसमें उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। महिला ने जेवर लूटने का आरोप लगाया है। निर्वस्त्र करने की बात निराधार है। महिला के बयानों की वीडियोग्राफी कराई गई है। उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण, लूट और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
- डॉ. मनोज कुमार, एसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed