{"_id":"6ac945a71389e1541609d7be","slug":"a-young-man-jumped-from-the-bridge-into-the-ganges-ballia-news-c-190-1-bal1001-174796-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: युवक ने पुल से गंगा में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: युवक ने पुल से गंगा में लगाई छलांग
विज्ञापन
दुबहड़। थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी नसीम अंसारी (36) ने शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।
युवक को नदी में कूदते देख उसके मामा के बेटे ने उसे रोकने और समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों तथा फ्लड रिलीफ पीएसी की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। घटना के बाद से परिजनों में बेचैनी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगवा गांव निवासी नसीम अंसारी (36) शुक्रवार दोपहर घर से निकला था। उसके घर से जाने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। इसी दौरान नसीम जनेश्वर मिश्र सेतु पर पहुंच गया। वहां उसका मामा का बेटा भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि नसीम ने उसके सामने ही गंगा नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
नसीम को नदी में कूदते देख उसके मामा के बेटे ने उसे रोकने और समझाने की कोशिश की। उसने उसे ऐसा कदम नहीं उठाने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन नसीम ने उसकी बात नहीं मानी और नदी में कूद गया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही दुबहड़ थानाध्यक्ष बृजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों तथा फ्लड रिलीफ पीएसी को बुलाया। इसके बाद गंगा नदी में खोजबीन शुरू कराई गई। युवक का पता लगाने के लिए प्रयास जारी रहे। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिजन परेशान हैं और युवक के मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।