फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Strangulation murder of teenager, boyfriend charged

किशोरी की गला दबाकर हत्या, प्रेमी पर आरोप

Wed, 15 Apr 2015 08:54 PM IST
परौर (शाहजहांपुर)
परौर (शाहजहांपुर) Updated Wed, 15 Apr 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
Strangulation murder of teenager, boyfriend charged
क्षेत्र के खजुरी गांव में मंगलवार की रात 14 वर्षीय लड़की की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव खेत में फेंक दिया गया। परिवार वालों ने किशोरी के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दर्ज रिपोर्ट से इतर भी कई बिंदुओं को सामने रखकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

खजुरी निवासी विक्रम सिंह के मुताबिक, उनकी बेटी पार्वती पड़ोस के गांव श्रीनगर के सरताज सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा थी। गांव श्रीनगर का ही युवक अजय कॉलेज की 12वीं कक्षा में पढ़ता है। अजय से किशोरी का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पार्वती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किशोरी नहीं मानी। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे विक्रम खेत से घर लौटे तो पार्वती नहीं दिखी। घरवालों से पूछा तो पता चला कि वह काफी देर से नहीं है। इस पर परिवार के लोगों ने उसे तलाश किया, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। घर में रखा बक्सा देखा तो उसमें से एक सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी पायल और दो हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन

 सुबह करीब पांच बजे विक्रम गांव के कुछ लोगों के साथ पार्वती की तलाश में श्रीनगर गांव में अजय के घर पहुंचे। अजय घर में सोता मिला। पूछने पर अजय ने बताया कि वह पार्वती से बात तो करता है लेकिन वह कहां गई है, यह उसे पता नहीं। सुबह करीब सात बजे गांव में रहने वाले सत्यपाल ने जानकारी दी कि उनके खेत में आम के पेड़ के नीचे पार्वती का शव पड़ा है। पार्वती का शव मिलने की सूचना गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पार्वती के दुपट्टे से उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। सूचना मिलने पर सीओ अशोक सिंह और थानाध्यक्ष राजेश सिंह मौके पर पहुंच गए। सीओ ने ग्रामीणों से इस मामले में पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विक्रम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed