{"_id":"583489df4f1c1b272413b5bb","slug":"stop-the-other-spouse-to-marry-mr","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को दूसरी शादी करने से रोकिए साहब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को दूसरी शादी करने से रोकिए साहब
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युवक ने दस माह बाद ही प्रेमिका से पत्नी बनी युवती को ठुकरा दिया और अब स्वजातीय युवती से दूसरा विवाह रचाने की तैयारी में है। सोमवार को युवक का तिलक होने की जानकारी पर पत्नी ने पति का दूसरा विवाह रोकने की गुहार पुलिस से की है। क्षेत्र के एक गांव का युवक हरियाणा प्रांत के पानीपत में अकेले रहकर मजदूरी करता था। यहीं पर युवक के पड़ोसी गांव का एक परिवार काम पर लगा था। दोनाें एक ही जगह के होने से युवक पड़ोसी के परिवार में घुल मिल गया। धीरे-धीरे युवक का उस परिवार की एक युवती से प्रेम हो गया। अब से दस माह पूर्व युवक ने युवती के परिवार की सहमति से वहीं मंदिर में विवाह कर लिया। युवक ने इस विवाह की जानकारी अपने परिवार को नहीं दी। इधर, युवक के घरवालों ने उसका विवाह पड़ोसी जिले की एक युवती से तय कर दिया। सोमवार को युवक का तिलक भी हो गया। जानकारी होने पर उसकी पहली पत्नी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। मंगलवार को विवाहिता ने अपनी ससुराल जाकर शादी की जानकारी देते हुए पति का दूसरा विवाह नहीं करने की अपील की। विवाहिता का आरोप है कि ससुरालियों क ो विवाह की जानकारी देने पर पति सहित ससुरालियों ने घर से गालियां देकर भगा दिया। विवाहिता ने बताया कि उसने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों से न्याय की गुहार की, लेकिन उसके ससुराल वाले मानने को तैयार नहीं हैं। विवाहिता का कहना है कि उसने पुलिस को भी पति की दूसरी शादी रोके जाने मांग की है। इस संबंध में पुलिस कुछ बताने से बच रही है।
विज्ञापन