{"_id":"588363ff4f1c1b9a25effa0f","slug":"sticks-out-of-the-ground-in-the-dispute-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, आठ घायल
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कांट क्षेत्र के गांव कुर्रिया कलां में जमीन पर कब्जे को लेकर चले आ रहे विवाद में शनिवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। पहले दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, फिर जमकर पथराव हुआ। इसमें फौजी सहित दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। घायलों में फौजी के पिता की हालत गंभीर बताई गई है। मामले में पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। गांव कुर्रिया कलां निवासी रामनरायन और अशोक पांडेय के मकान के पास खाली जगह पड़ी है। इसकी नींव भरी पड़ी है। दोनों पक्ष इस जमीन पर अपना-अपना दावा जता रहे हैं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कई बार गालीगलौज भी हो चुकी है। शनिवार सुबह आठ बजे रामनरायन उसी जमीन पर गेट लगा रहे थे। इस बीच अशोक पांडेय अपने बेटों के साथ पहुंच गए और गेट लगाने से मना किया। इस पर दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आ गए और उन लोगों ने एकदूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घर पर पथराव भी किया। मारपीट और पथराव की इस घटना में 55 वर्षीय रामनरायन और उनकी पत्नी निर्मला देवी लहूलुहान हो गए जबकि उनका बेटे राजू, अंकित को गुम चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के अशोक पांडेय और उसके बेटे छोटू, राजा को गुुम चोटें आईं और उनका एक बेटा अंकित लहूलुहान हो गया। रामनरायन को गंभीर हालत मेें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायल रामनरायन का एक बेटा राजू फौज में है। उसे भी गुम चोटें आईं हैं। थानाध्यक्ष अजीत रोरिया ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन