फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Srebajar potato baron's murder

सरेबाजार आलू व्यापारी की हत्या

Fri, 06 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद। Updated Fri, 06 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Srebajar potato baron's murder
हमला - फोटो : अमर उजाला
सब्जी की दुकान पर बैठा था विकास
विज्ञापन

बचाने आए भाई, बहन और मां को भी किया घायल
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार 

 नगर की सब्जी मंडी में आलू का कारोबार करने वाले 25 वर्षीय विकास गुप्ता पर शुक्रवार सुबह चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हमले के दौरान बीच बचाव को आए विकास के घरवालों को भी हमलावरों ने मारने की कोशिश की। मृतक की बहन रूबी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ भी लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। 
मोहल्ला कानूनगोयान निवासी रामदेव गुप्ता अपने पुत्र विकास गुप्ता के साथ सब्जी मंडी में आलू का कारोबार करते हैं। विकास गुप्ता का मोहल्ला नौसारा निवासी एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर कई बार दोनों पक्ष आपस में भिड़ चुके थे। मामला पुलिस तक भी पहुंच चुका था, लेकिन हर बार सुलहनामे के बाद यह प्रकरण शांत माना जाता रहा। 
विज्ञापन

बताते हैं कि करीब चार दिन पहले भी विकास तथा आरोपी पक्ष के बीच हुए झगड़े के बाद मामला थाने पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने विकास तथा दूसरे पक्ष के एक युवक का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब दस बजे विकास गुप्ता अपनी दुकान पर बैठा था विवाद चलने के कारण उसका भाई, मां तथा बहन भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान जिससे विवाद चल रहा था वह युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और विकास से उलझने लगा, लेकिन विकास के घरवालों को वहां देख एक हमलावर ने चाकू निकालकर विकास पर वार कर दिया। पेट में चाकू लगने से विकास लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इस दौरान विकास को बचा रहे उसके भाई पवन, बहन रूबी तथा मां सरोजनी भी चाकू के वार से घायल हो गए। मृतक विकास अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। भागने के दौरान एक हमलावर को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मोहल्ला नौसारा निवासी आशीष, इसी मोहल्ले के अंजू उर्फ  अनुज तथा उसके भाई रंपत के अलावा आजादनगर के नवाब के खिलाफ  हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने हत्यारोपी मोहल्ला नौसारा निवासी आशीष को गिरफ्तार कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

घटना की सूचना पाकर सीओ सुमित शुक्ला और कोतवाल भरत गौतम ने लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। दिन दहाड़े सरेबाजार हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed