फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Spinning CCTV footage fake notes case

नकली नोट मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले

Mon, 27 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद (शाहजहांपुर)। 
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद (शाहजहांपुर)।  Updated Mon, 27 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Spinning CCTV footage fake notes case
डेमो - फोटो : demo pic
 अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी जांच टीम
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से कथित रूप से दो हजार का नकली नोट निकलने के मामले में सोमवार को भी जांच पड़ताल जारी रही। रीजनल मैनेजर की ओर से नियुक्त अधिकारी के साथ पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज देखे। हालांकि जांच टीम अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है।
बैंक अधिकारियों की ओर से गठित टीम के मुखिया और बीसलपुर शाखा के ब्रांच मैनेजर भरत भूषण और विवेचक एसएसआई अमर सिंह ने सोमवार को सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके साथ ही इन जांचकर्ताओं ने कई अन्य तरह की भी जांच कर शिकायत की सच्चाई जानने का प्रयास किया। इस संबंध में पूछने पर विवेचक अमर सिंह ने बताया कि अभी कई और बिंदुओं पर जांच होने के बाद ही सही बात का पता लग सकेगा। इस दौरान शिकायतकर्ता रितिक गुप्ता को भी मौके पर बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि 23 फरवरी की शाम सराफा व्यवसायी अरविंद गुप्ता के पुत्र रितिक ने बैंक के एटीएम से दस हजार की नकदी निकाली थी। उसका कहना था कि एटीएम से निकले दो-दो हजार के नोटों में एक नकली था। कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे काफी व्यापारियों ने पुलिस तथा एसडीएम से शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रीजनल मैनेजर ने इसकी जांच के लिए टीम गठित की है जबकि सीओ ने इस मामले की विवेचना एसएसआई अमर सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed