{"_id":"c30bfe49f1cc8375a97fd85f304adb15","slug":"sohde-see-the-bullying-complaint-of-molestation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ की शिकायत पर शोहदे ने दिखाई दबंगई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ की शिकायत पर शोहदे ने दिखाई दबंगई
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 15 Jan 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल आने-जाने के दौरान छात्रा को एक शोहदा परेशान करता है। इसका पता लगने पर छात्रा के परिवार वालों ने शिकायत की तो शोहदा अपनी हरकतों से बाज आने के बजाय दबंगई पर उतर आया। उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए छात्रा के परिवार वालों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की इंटरमीडिएट की छात्रा है। तहरीर के मुताबिक छात्रा को रोज स्कूल आते-जाते समय मोहल्ले का ही एक युवक रोडवेज, रेलवे क्रासिंग के आसपास परेशान करता है। इससे परेशान होकर छात्रा ने अपने परिवार वालों को बता दिया। छात्रा के परिवार वालों ने युवक को समझाने की कोशिश की। मगर युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। फिर उन्होंने इसकी शिकायत युवक के घर वालों से की, जिससे युवक आग बौखला गया और उसने लड़की के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद छात्रा के परिवार वाले शिकायत करने आरोपी युवक के घर गए। आरोप है कि युवक और उसके घर वालों ने गलती महसूस करने के बजाय जान से मारने की धमकी दे दी। आखिर में पीड़ित छात्रा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन