फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sleeping on the farm of the farmer's death in mysterious circumstances

खेत पर सोए किसान की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
थाना कलान क्षेत्र के गांव रम्पुरा में ट्यूबवेल पर रात को सोए किसान का शव सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में झोपड़ी के बाहर पड़ा मिला। परिवारीजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। गांव रम्पुरा निवासी 58 वर्षीय गंगाचरन यादव रोज की तरह रविवार रात खेत पर ट्यूबवेल के पास बनी झोपड़ी में सोने गए थे। सोेमवार सुबह बेटा ओमपाल जब उन्हें चाय देने के लिए खेत पर गया तो झोपड़ी के बाहर उनकी लाश खेत के पास पड़ी मिली। उसने तुरंत ही परिवार के और लोगों को जानकारी दी। इससे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बेटा ओमपाल ने बताया कि गले में कुछ निशान नजर आ रहा है, इससे लग रहा है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है। बेटे ने बताया कि उसके पिता गंगाचरन को एक दिन पहलेे ही मोबाइल पर धमकी दी गई कि अपने भाई ऋषिपाल को समझा लो, नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है। आरोप लगाया कि मोबाइल पर बात कराने वाले और कॉल करने वाले ने धमकी तो चाचा ऋषिपाल को मारने की दी थी, लेकिन हत्या उसके पिता की कर दी। खेत पर गेहूं व तंबाकू की फसल लगी हुई है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस नेे घटना की जानकारी कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। कलान थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। संदिग्ध हालात में मौत हुई है। इसलिए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed