फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sleeping household goods carried thief

घर वाले सोते रहे, माल ले गए चोर

Fri, 10 Jun 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने बृहस्पतिवार रात नरौठा हंसराम गांव को अपना निशाना बनाया। दीवार फांदकर एक घर में घुसे चोर संदूक में रखे जेवर, नगदी और कीमती सामान ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है, लेकिन देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। नरौठा हंसराम के कल्लू ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह परिवार समेत घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ दिया। चोर बक्से में रखे एक हजार रुपये, सोने की पांच अंगूठी, गले की माला, टाप्स, एक फूल, चांदी का बिछुआ, दो जोड़ी पायल और बैग में रखे कीमती कपड़े ले गए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह जागने पर हुई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मौका मुआयना तक नहीं किया। थानाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कढै़या में भी दिखे चोर
खुटार। ग्रामीणों के मुताबिक नरौठा हंसराम में चोरी करने के बाद चोर गांव कढ़ैया गए। वहां कुत्तों के भौंकने पर ग्रामीण जाग गए और संदिग्ध लोगों को देखकर ललकारा। इससे पकड़े जाने के डर से चोर गांव से बाहर भाग गए। गांव के लोगों ने पुलिस गश्त बढ़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed