फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six killed due to lightening

बिजली गिरने से चार बच्चों सहित छह की मौत, छह झुलसे

Sat, 01 Sep 2018 11:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Sat, 01 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
जानवर चराते वक्त शुरू हुई बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हुए चार बच्चों और एक युवक पर बिजली गिर गई। इससे तीन बच्चों और युवक की मौत हो गई। जिले में अन्य जगहों पर भी बिजली गिरने से एक बच्ची समेत दो की जान चली गई, जबकि छह लोग झुलस गए। 
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव शमशेरपुर निवासी सुरजीत सिंह का पुत्र डबले (12), गांव के ही धनपाल सिंह के दो बेटे बबलू (10) और विपिन कुमार (12), पप्पू सिंह का बेटा अनमोल सिंह (11) और मनोहर सिंह का बेटा मोहित (20) गांव के बाहर शनिवार को जानवर चराने खेतों पर गए थे। शाम करीब पौने पांच बजे बारिश से बचने के लिए सभी शीशम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक पेड़ पर बिजली गिरी और सभी बुरी तरह झुलस गए। कुछ दूरी पर मौजूद गांव के लोगों ने यह हाल देखा तो चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे परिजन आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां कुछ देर बाद डबले, बबलू, अनमोल सिंह और मोहित को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। इधर, कांट के मोहल्ला नवीपुर निवासी सर्वेश की बेटी वंदना (8) और गांव सिकंदरपुर खुर्द निवासी अशोक कुमार (45) की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed