फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sikh farmer shot dead

सिख फार्मर की गोली मारकर हत्या

Mon, 03 Apr 2017 12:20 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sikh farmer shot dead
हत्या - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले सिख फार्मर की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली किसान के सिर में बाईं ओर मारी गई जो दायीं ओर से पार निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर निकले घरवालों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। घरवालों ने भी किसी भी रंजिश से इंकार किया है।   
विज्ञापन

गांव बिरहना बुजुर्ग निवासी 50 वर्षीय जगरूप सिंह शनिवार रात खाना खाने के बाद करीब साढ़े आठ बजे पत्नी जसवीर कौर से खेत पर गेहूं की फसल देखने जाने की बात कहकर घर से निकले। करीब दो सौ मीटर आगे ही किसी ने जगरूप को गोली मार दी। गोली उनके सिर में मारी गई, जो पार निकल गई। फायर की आवाज सुनकर जसवीर कौर अपने बेटे गुरबाज सिंह और गुरविंदर सिंह के साथ घर से बाहर्र आइं तो जगरूप की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली। सूचना पाकर रात साढ़े दस बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जगरूप के परिवार के लोगों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। जगरूप के छोटे बेटे गुरबाज सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जगरूप की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


बड़े बेटे की 13 दिन पहले हुई थी शादी
मकसूदापुर। जगरूप के बड़े बेटे निशान सिंह की 13 दिन पहले शादी हुई थी। घर में अभी भी शादी की खुशियों का माहौल था। जगरूप की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। 20 मार्च को निशान सिंह की शादी हुई थी। नई बहू के आने के बाद परिवार में हंसी खुशी का माहौल था। शनिवार को निशान सिंह पत्नी को लेकर अपनी बुआ के घर खपटा झाला गया था। निशान सिंह को रात नौ बजे पिता की हत्या की जानकारी मिली तो वह रात में ही पत्नी सहित घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगरूप की मौत से पत्नी जसवीर कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। नव विवाहिता भी ससुर की मौत से स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed