{"_id":"578287484f1c1b4f677fa2fe","slug":"sidhaul-cash-jewelery-including-the-theft-of-five-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधौली में नगदी, जेवर सहित पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंधौली में नगदी, जेवर सहित पांच लाख की चोरी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधौली। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव दिवाली में एक घर से चोर नगदी, जेवर सहित पांच लाख रुपये की संपत्ति चुरा ले गए। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव दिवाली निवासी रामू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार रात परिवार के लोग और रिश्तेदार छत पर लेटे थे। इस बीच चोर घर में घुस आए। चोरों ने कमरे और जीने का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और कमरे में रखा बहन सरिता का मांगबेदा, अंगूठी, मटन माला, पायल, बिछुआ, करधनी, बहन रजनी की झुमकी, मांगबेंदा, लर, अंगूठी, हंसुली, कमर बिछुआ, तोड़ा, बहन नीलम के झाले, मांगबेदा, झुमकी, हार, परीवंद, कमर बिछुआ, सोने के कंगन, मां और पत्नी का मांगबेदा सहित तमाम जेवर और एक लाख रुपये की नगदी चुरा ली।
रात में रामू की मां जागी तो चोरी का पता चल सका। उनके शोर मचाने पर परिवार के लोग छत से नीचे आए, तब तक चोर लगभग पांच लाख रुपये का नगदी, जेवर समेट कर जा चुके थे। तलाश करने पर गांव के बाहर खेत में तीन खाली बक्से पड़े मिले।
विज्ञापन
रामू ने सोमवार को सिंधौली थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। रामू ने सीओ सुधीर कुमार सिंह ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की गुहार की है। सिंधौली के कोतवाली प्रभारी यतेंद्र बाबू भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
ताजपुर में नगदी, जेवर सहित 70 हजार की चोरी
बंडा। गांव ताजपुर में चोर एक घर से 15 हजार की नगदी सहित लगभग 70 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है।
गांव ताजपुर निवासी झंडू ने बताया कि शनिवार रात उसका परिवार गर्मी की वजह से घर के आंगन में और वह घर के बाहर सो रहा था। रात में किसी समय चोर घर में घुस आए और कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। सुबह होने पर वह डीजल आदि लेने के लिए बक्से से रुपए निकालने गया तो बक्सा गायब देख चोरी का पता चल सका।
तलाश करने पर बक्सा गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। बक्से में रखी 15 हजार की नगदी, सोने के कुंडल, अंगूठी, चांदी का कमर बिछुआ, पायजेवरी गायब मिली। चोर लगभग 70 हजार रुपए की नगदी, जेवर ले गए हैं। रविवार को झंडू ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।